एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मई के अंत तक राजकोषीय घाटा बजट अनुमान के 0.8 प्रतिशत पर : सरकारी आंकड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-मई की अवधि में देश का राजकोषीय घाटा वार्षिक अनुमान का 0.8 प्रतिशत रहा। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

जरुरी जानकारी | मई के अंत तक राजकोषीय घाटा बजट अनुमान के 0.8 प्रतिशत पर : सरकारी आंकड़े

नयी दिल्ली, 30 जून चालू वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-मई की अवधि में देश का राजकोषीय घाटा वार्षिक अनुमान का 0.8 प्रतिशत रहा। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के पहले दो महीनों में राजकोषीय घाटा या सरकार के व्यय एवं राजस्व के बीच का अंतर 2024-25 के बजट अनुमान (बीई) का 3.1 प्रतिशत था।

चालू वित्त वर्ष (2025-26) के लिए सरकार का अनुमान है कि राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडपी) का 4.4 प्रतिशत या 15.69 लाख करोड़ रुपये रहेगा।

महालेखा नियंत्रक (सीजीए) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-मई, 2025 के दौरान राजकोषीय घाटा 13,163 करोड़ रुपये या बजट अनुमान का 0.8 प्रतिशत रहा है।

शुद्ध कर राजस्व 3.5 लाख करोड़ रुपये या बजट अनुमान 2025-26 का 12.4 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले साल इसी अवधि में यह बजट अनुमान का 12.3 प्रतिशत था।

मई, 2025 के अंत तक कुल व्यय 7.46 लाख करोड़ रुपये या चालू वित्त वर्ष के बजट अनुमान का 14.7 प्रतिशत रहा। एक साल पहले इसी अवधि में यह 12.9 प्रतिशत था।

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 4.8 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2025 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).