जरुरी जानकारी | राजकोषीय घाटा अक्टूबर अंत तक सालाना अनुमान का 36.3 प्रतिशत: सरकारी आंकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा अक्टूबर के अंत में वित्त वर्ष 2021-22 के सालाना बजटीय लक्ष्य का 36.3 प्रतिशत रहा। मंगलवार को लेखा महानियंत्रक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मुख्य रूप से राजस्व संग्रह में सुधार से राजकोषीय घाटा अपेक्षाकृत कम रहा है।

नयी दिल्ली, 30 नवंबर केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा अक्टूबर के अंत में वित्त वर्ष 2021-22 के सालाना बजटीय लक्ष्य का 36.3 प्रतिशत रहा। मंगलवार को लेखा महानियंत्रक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मुख्य रूप से राजस्व संग्रह में सुधार से राजकोषीय घाटा अपेक्षाकृत कम रहा है।

चालू वित्त वर्ष में घाटे का आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले बेहतर है। व्यय और राजस्व के बीच अंतर बताने वाला राजकोषीय घाटा 2020-21 के बजटीय अनुमान के 119.7 प्रतिशत तक पहुंच गया था।

ऐसा मुख्य रूप से कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए व्यय के बढ़ने की वजह से हुआ था।

लेखा महानियंत्रक के आंकड़ों के अनुसार, निरपेक्ष रूप से राजकोषीय घाटा अक्टूबर, 2021 के अंत तक 5,47,026 करोड़ रुपये रहा।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए राजकोषीय घाटा जीडीपी का 6.8 प्रतिशत यानी 15.06 लाख करोड़ रुपये रहने का लक्ष्य रखा है।

लेखा महानियंत्रक के अनुसार, भारत सरकार को अक्टूबर, 2021 तक लगभग 12.79 लाख करोड़ रुपये (कुल प्राप्तियों के 2021-22 के समान बजटीय लक्ष्य का 64.8 प्रतिशत) प्राप्त हुए, जिसमें 10.53 लाख करोड़ रुपये का कर राजस्व (शुद्ध रूप से केंद्र को), 2.06 लाख करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्व और 19,722 करोड़ रुपये की गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, केंद्र द्वारा किया गया कुल व्यय 18.26 लाख करोड़ रुपये (2021-22 के बजटीय लक्ष्य का 52.4 प्रतिशत) था, जिसमें से 15.73 लाख करोड़ रुपये राजस्व खाते में और 2.53 लाख करोड़ रुपये पूंजी खाते में है।

कुल राजस्व व्यय में से लगभग चार लाख करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के लिए और 2.09 लाख करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडी मद में हुए।

वित्त वर्ष 2020-21 में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 9.3 प्रतिशत रहा था। यह फरवरी में पेश बजट में संशोधित अनुमान 9.5 प्रतिशत से कम रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli Stats At M Chinnaswamy Stadium: एम चिन्नास्वामी में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, आंकड़े देखकर दंग रह जाएंगे आप

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट