देश की खबरें | भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी विंग कमांडर (अवकाशप्राप्त) विजयलक्ष्मी रमणन का निधन हो गया है। वह 96 साल की थीं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 21 अक्टूबर भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी विंग कमांडर (अवकाशप्राप्त) विजयलक्ष्मी रमणन का निधन हो गया है। वह 96 साल की थीं।

उनके दामाद एस एल वी नारायण ने बताया कि विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) से सम्मानित डॉ. रमणन का रविवार को आयु संबंधी बीमारियों के चलते निधन हो गया। उन्होंने यहां अपनी बेटी के घर में अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़े | Atal Tunnel: कूड़े और छेड़खानी की घटनाओं को लेकर सुर्खियों में अटल टनल, रोहतांग में बने इस सुरंग का हाल ही में किया गया था उद्घाटन.

रमणन का जन्म फरवरी 1924 में हुआ था। एमबीबीएस करने के बाद वह 22 अगस्त 1955 को सेना की मेडिकल कोर में शामिल हो गई थीं और उन्हें उसी दिन वायुसेना में स्थानांतरित कर दिया गया था।

उन्होंने वायुसेना के विभिन्न अस्पतालों में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में काम किया। उन्होंने युद्धों के दौरान घायल हुए सैनिकों का भी इलाज किया और प्रशासनिक दायित्वों को भी अंजाम दिया।

यह भी पढ़े | NEET Results 2020: NTA ने परीक्षाओं के परिणामों में गलती की खबरों का किया खंडन, कहा- फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ होगी FIR.

अगस्त 1972 में उन्हें विंग कमांडर की रैंक के रूप में पदोन्नति मिली थी। पांच साल बाद उन्हें विशिष्ट सेवा पदक मिला था। फरवरी 1979 में वह सेवानिवृत्त हो गई थीं।

उनके पति दिवंगत के वी रमणन भी भारतीय वायुसेना के अधिकारी थे। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है।

रमणन कर्नाटक संगीत में भी प्रशिक्षित थीं और बहुत ही कम उम्र में उन्होंने आकाशवाणी कलाकार के रूप में भी काम किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\