खेल की खबरें | अमेरिकी ओपन में पहली बार कोई अमेरिकी अंतिम आठ में नहीं, जोकोविच रिकॉर्ड खिताब के और करीब
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कैलिफोर्निया के वाइल्ड कार्डधारी ब्रूक्सबी विश्व रैंकिंग में 99वें स्थान पर हैं और पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम में चौथे दौर तक पहुंचे । लेकिन सामना जोकोविच से था जो पिछले 52 साल में एक कैलेंडर वर्ष में सारे ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले पुरूष खिलाड़ी बनने से तीन जीत दूर हैं ।
कैलिफोर्निया के वाइल्ड कार्डधारी ब्रूक्सबी विश्व रैंकिंग में 99वें स्थान पर हैं और पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम में चौथे दौर तक पहुंचे । लेकिन सामना जोकोविच से था जो पिछले 52 साल में एक कैलेंडर वर्ष में सारे ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले पुरूष खिलाड़ी बनने से तीन जीत दूर हैं ।
उन्होंने 1 . 6, 6 . 3, 6 . 2, 6 . 2 से जीत दर्ज करके इस साल ग्रैंडस्लैम में जीत का रिकॉर्ड 25 . 0 कर लिया । वह रिकॉर्ड 21वें ग्रैंडस्लैम से भी तीन जीत दूर हैं । रोजर फेडरर, रफेल नडाल और जोकोविच के नाम इस समय 20 ग्रैंडस्लैम हैं ।
1880 से चल रहे टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार मेजबान देश का कोई भी खिलाड़ी महिला या पुरूष वर्ग में अंतिम आठ में नहीं पहुंचा है ।
अब जोकोविच का सामना इटली के छठी रैंकिंग वाले माटेओ बेरेटिनी से होगा जिन्हें उन्होंने विम्बलडन फाइनल में हराया था ।
महिला वर्ग में 18 वर्ष की ब्रिटिश क्वालीफायर एम्मा राडुकानू ने गैर वरीय शेल्बी रोजर्स को 6 . 2, 6 . 1 से हराया । रोजर्स ने तीसरे दौर में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ऐश बार्टी को मात दी थी लेकिन वह लय कायम नहीं रख सकी । यूनान की मारिया सक्कारी ने 2019 की चैम्पियन बियांका आंद्रिस्कू को 6 . 7, 7 . 6, 6 . 3 से हराया । अब वह दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा से खेलेगी ।
पुरूष वर्ग में 22वीं वरीयता प्राप्त रीली ओपेलका को दक्षिण अफ्रीका के लॉयड हैरिस ने 6 . 7, 6 . 4, 6 . 1, 6 . 3 से हराया । अब उनका सामना जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा जो विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं ।
एपी मोना
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2021 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

