देश की खबरें | वैष्णो देवी की पहाड़ियों पर मौसम का पहला हिमपात हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माता वैष्णो देवी के पवित्र गुफा मंदिर की त्रिकुटा पहाड़ियों में मौसम का पहला हिमपात हुआ, जबकि जम्मू क्षेत्र के बड़े हिस्से में बारिश हुई, जिससे मुगल और सिमथान मार्ग अवरुद्ध हो गए।

जम्मू, 16 जनवरी माता वैष्णो देवी के पवित्र गुफा मंदिर की त्रिकुटा पहाड़ियों में मौसम का पहला हिमपात हुआ, जबकि जम्मू क्षेत्र के बड़े हिस्से में बारिश हुई, जिससे मुगल और सिमथान मार्ग अवरुद्ध हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि हिमपात के बावजूद तीर्थयात्री मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पैदल यात्रा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

पुणे से आए एक तीर्थयात्री ने कहा, "बर्फ के टुकड़े हम पर गिर रहे हैं, यह महसूस करके हम खुश हैं। मैंने अपने जीवन में पहली बार हिमपात देखा है और वह भी माता के निवास पर। यह मेरे लिए एक आशीर्वाद है।"

रामबन जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सनासर में मध्यम मध्यम हिमपात हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि किश्तवाड़, डोडा, रामबन, पुंछ, कठुआ और रियासी जिलों में मध्यम से भारी हिमपात हुआ।

उन्होंने बताया कि हिमपात के कारण कुछ अंतर-जिला सड़कें और अंतर-क्षेत्रीय मुगल और सिमथान रोड़ अवरुद्ध हो गईं।

रामबन और उधमपुर जिले में बारिश के बावजूद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुला है।

यातायात पुलिस ने एक परामर्श जारी कर कहा कि काजीगुंड-अनंतनाग सेक्टर और नवयुग सुरंग के पास बनिहाल इलाके में भारी हिमपात के कारण राजमार्ग पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं।

परामर्श में कहा गया है, "यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यदि संभव हो तो वे राजमार्ग पर यात्रा करने से बचें, क्योंकि काजीगुंड की ओर भारी हिमपात हो रहा है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी