विदेश की खबरें | यूरोपीय संघ और संरा के बीच पहली उच्चस्तरीय वार्ता, संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईयू के कार्यकारी अंग यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन ने न्यूयॉर्क के लांग प्रायद्वीप में स्थित ग्रीनट्री एस्टेट में वार्ता शुरू होने से पहले कहा कि यह एक महत्वपूर्ण समय है क्योंकि दुनिया एक अहम मोड़ पर खड़ी है और संयुक्त राष्ट्र के तहत चलने वाली वैश्विक व्यवस्था दांव पर लगी है।

ईयू के कार्यकारी अंग यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन ने न्यूयॉर्क के लांग प्रायद्वीप में स्थित ग्रीनट्री एस्टेट में वार्ता शुरू होने से पहले कहा कि यह एक महत्वपूर्ण समय है क्योंकि दुनिया एक अहम मोड़ पर खड़ी है और संयुक्त राष्ट्र के तहत चलने वाली वैश्विक व्यवस्था दांव पर लगी है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरेस ने कहा कि कोविड-19 महामारी, नाटकीय जलवायु आपातकाल और कई संघर्षों से निपटने के लिए बहुपक्षवाद की पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है।

गुतेरेस ने विशेष रूप से ''यूक्रेन में रूसी आक्रमण के नाटकीय प्रभाव का हवाला दिया, जिसके चलते भयावह खाद्य, ऊर्जा और वित्तीय संकट पैदा हुआ है।'' उन्होंने कहा कि केवल बहुपक्षवाद की नहीं बल्कि समय को देखते हुए बहुपक्षवाद के एक नेटवर्क की जरूरत है।

गुतेरेस ने कहा कि ईयू-यू.एन. साझेदारी ''इस बहुपक्षवाद नेटवर्क का एक मूलभूत स्तंभ है।''

वोन डेर लेयेन ने चेतावनी दी कि ''यूक्रेन पर रूस का आक्रमण अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है।''

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\