देश की खबरें | पहले बंगाल के लिये लड़ीं अब भारत के लिये लड़ना चाहती हैं ममता बनर्जी : जावेद अख्तर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गीतकार-लेखक जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आज़मी ने बृहस्पतिवार को यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की और 'परिवर्तन' की आवश्यकता के बारे में बात करते हुए कहा कि बंगाल ने हमेशा ''क्रांतिकारी आंदोलनों'' का नेतृत्व किया है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई गीतकार-लेखक जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आज़मी ने बृहस्पतिवार को यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की और 'परिवर्तन' की आवश्यकता के बारे में बात करते हुए कहा कि बंगाल ने हमेशा ''क्रांतिकारी आंदोलनों'' का नेतृत्व किया है।

उन्होंने बनर्जी से मुलाकात कर, कलाकारों को रॉयल्टी देने का आश्वासन देने वाले विधेयक का समर्थन करने के लिए ''धन्यवाद'' दिया।

जावेद अख्तर ने कहा कि बंगाल ऐतिहासिक रूप से हमेशा क्रांतिकारी आंदोलनों में एक कदम आगे रहा है और यही कारण है कि राज्य में कलाकार और बुद्धिजीवी बनर्जी के साथ खड़े रहे।

यह पूछे जाने पर कि क्या बदलाव की जरूरत है, तो अख्तर ने कहा, ''मैं सभी के लिए नहीं कह सकता लेकिन व्यक्तिगत रूप से, मुझे लगता है कि 'परिवर्तन' होना चाहिए। देश में अभी कई तनाव हैं, ध्रुवीकरण का मुद्दा है, कई लोग आक्रामक बयान देते हैं... हिंसा की घटनाएं होती हैं। यह शर्म की बात है कि दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे हुए। ये चीजें नहीं होनी चाहिए।''

यह पूछे जाने पर कि क्या बनर्जी को भाजपा के खिलाफ विपक्ष का नेतृत्व करना चाहिए, अख्तर ने कहा कि उनके साथ चर्चा के दौरान उन्होंने कभी नहीं कहा कि उनकी महत्वाकांक्षा विपक्षी मोर्चे की नेता बनने की है।

अख्तर ने कहा, ''हालांकि, वह परिवर्तन में विश्वास करती हैं। वह पहले बंगाल के लिए लड़ी थीं, अब वह भारत के लिए लड़ना चाहती हैं। महत्वपूर्ण सवाल यह नहीं है कि कौन नेतृत्व करेगा और कौन नहीं। महत्वपूर्ण सवाल यह है कि आप किस तरह का भारत चाहते हैं और आप किस तरह की परंपरा, माहौल, स्वतंत्रता और लोकतंत्र चाहते हैं? हमें गर्व है कि हमारे पास लोकतंत्र है लेकिन हमें इसे बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए... लोकतंत्र एक सतत प्रक्रिया है। यह स्थिर नहीं है, यह गतिशील है।''

गीतकार से जब चर्चा में आए खेला होबे (खेल होगा) नारे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नारे को अब किसी समर्थन की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, ''अब यह चर्चा से आगे निकल चुका है।''

अख्तर के बोलते समय चुपचाप खड़ीं बनर्जी ने चुटकी लेते हुए कहा, ''खेला होबे से आपको एक गान बनाना है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी