विदेश की खबरें | नेपाल में तीन महीने बाद कोविड-19 के कारण पहली मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (शिरीष बी प्रधान)
(शिरीष बी प्रधान)
काठमांडू, 11 अप्रैल नेपाल में तीन महीने के बाद कोविड-19 के कारण मंगलवार को पहली मौत दर्ज की गयी। स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने मंगलवार को अपनी नियमित विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
इस बीच, नेपाल में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 106 नए मामले सामने आए।
स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 12,021 हो गयी है।
नेपाल में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 469 हो गयी है।
नेपाल ने तीन अप्रैल को कोरोना वायरस के नए ओमीक्रोन स्वरूप "एक्सबीबी1.16" का पता चलने की पुष्टि की थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उसने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप "एक्सबीबी1.16" का पता चलने के बाद अपने नागरिकों को आगाह किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2023 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

