एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | तोक्यो ओलंपिक में वालिंटियर के पॉजिटिव आने का पहला मामला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने मंगलवार को कहा कि खेलों में वालिंटियर के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने का पहला मामला आया है जबकि सात और ठेकेदार भी संक्रमित पाये गए हैं ।

खेल की खबरें | तोक्यो ओलंपिक में वालिंटियर के पॉजिटिव आने का पहला मामला

तोक्यो, 20 जुलाई तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने मंगलवार को कहा कि खेलों में वालिंटियर के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने का पहला मामला आया है जबकि सात और ठेकेदार भी संक्रमित पाये गए हैं ।

पांच खिलाड़ी पहले ही पॉजिटिव पाये गए हैं जिनमें से तीन खेलगांव में ही रह रहे थे ।

ओलंपिक से जुड़े कोरोना संक्रमण के मामले बढकर 67 हो गए हैं । ओलंपिक 23 जुलाई से आठ अगस्त तक चलेंगे ।

खेलों में वालिंटियर आयोजन से पहले, उसके दौरान और बाद में सहायता कार्य से सीधे जुड़े हैं ।

सात और ठेकेदारों के पॉजिटिव पाये जाने के बाद अब संक्रमित ठेकेदारों की संख्या बढकर 36 हो गई है ।

कोरोना महामारी के बीच खेल दर्शकों के बिना कराये जा रहे हैं । इसमें स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन हो रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2021 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).