एजेंसी न्यूज

भारत में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का पहला मामला सामने आया, असम में 2,500 सूअरों की मौत

भारत में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का पहला मामला सामने आया, असम में 2,500 सूअरों की मौत

भारत में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का पहला मामला सामने आया, असम में 2,500 सूअरों की मौत
जमात

भारत में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का पहला मामला सामने आया, असम में 2,500 सूअरों की मौत

गुवाहाटी, चार मई असम सरकार ने रविवार को कहा कि राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का पहला मामला पाया गया है और इससे 306 गांवों में 2,500 से अधिक सूअरों की मौत हो गयी है ।

असम के पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री अतुल बोरा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार केंद्र से मंजूरी मिलने के बावजूद तुरंत सूअरों को मारने के बजाय इस घातक संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कोई अन्य रास्ता अपनाएगी।

उन्होंने बताया कि इस बीमारी का कोविड-19 से कोई लेना-देना नहीं है।

बोरा ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) भोपाल ने पुष्टि की है कि यह अफ्रीकी स्वाइन फीवर (एएसएफ) है। केंद्र सरकार ने हमें बताया है कि यह देश में इस बीमारी का पहला मामला है।’’

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा 2019 की गणना के अनुसार राज्य में सुअरों की कुल संख्या करीब 21 लाख थी लेकिन अब यह बढ़कर करीब 30 लाख हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 05:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).