विदेश की खबरें | यूक्रेन के लिए ऑस्ट्रेलिया से पहला बुशमास्टर बख्तरबंद वाहन रवाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि चार बुशमास्टर ले जाने में सक्षम बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान शुक्रवार को यूरोप के लिए पूर्वी तटीय शहर ब्रिसबेन से रवाना हुआ।
प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि चार बुशमास्टर ले जाने में सक्षम बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान शुक्रवार को यूरोप के लिए पूर्वी तटीय शहर ब्रिसबेन से रवाना हुआ।
इन 20 बुशमास्टर्स की कीमत 3.7 करोड़ डॉलर है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने यूक्रेन को 8.7 करोड़ डॉलर की सैन्य और मानवीय सहायता देने का वादा किया है।
वाशिंगटन :
राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि वह रूस की सबसे बड़ी सैन्य पोत निर्माण और हीरा खनन कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंध लगा रहा है।
इस कदम से उनकी अमेरिकी वित्तीय व्यवस्था तक पहुंच बाधित हो जाएगी। अमेरिका यूक्रेन पर आक्रमण करने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर अधिक आर्थिक प्रतिबंध लगा रहा है।
अमेरिका के वित्त विभाग के अनुसार, अलरोसा दुनिया की सबसे बड़ी हीरा खनन कंपनी है और रूस की हीरा खनन क्षमता के करीब 90 प्रतिशत के लिए जिम्मेदार है। अलरोसा ने 2021 में 4.2 अरब डॉलर का राजस्व कमाया था।
विदेश विभाग ने भी कहा कि वह ‘यूनाइटेड शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन’ को काली सूची में डाल रहा है।
ल्वीव :
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार रात कहा कि कीव के उत्तर पश्चिम में एक और शहर बोरोदियांका में मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है। इस शहर पर रूसी सेना ने कब्जा जमा लिया था।
उन्होंने कहा कि वहां रूसी सेना के और पीड़ित पाए जाने के साथ ही स्थिति ‘‘कहीं अधिक डरावनी’’ है।
जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार रात को वीडियो से दिए संबोधन में कहा कि रूसी सेना उसी तरह से दुनिया को हैरान करने की तैयार कर रही है जैसा उसने मारियुपोल में शवों को दिखाकर किया था और यह झूठा दावा कर रही है कि यूक्रेन की सेना ने उन्हें मारा है।
इस बीच, बुचा शहर के मेयर एनातोली फेदोरुक ने बृहस्पतिवार को कहा कि जांचकर्ताओं को कम से कम तीन स्थान मिले हैं जहां सामूहिक नरसंहार हुआ है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोगों की हत्या की गयी है और जांचकर्ताओं को पार्कों और शहर के चौराहों पर शव मिल रहे हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

