देश की खबरें | पंजाब के सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का पहला जत्था प्रशिक्षण के लिए अहमदाबाद रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का पहला जत्था अहमदाबाद स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए रवाना हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे ‘‘राज्य के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन’’ करार दिया है ।

मोहाली (पंजाब), 30 जुलाई पंजाब के सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का पहला जत्था अहमदाबाद स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए रवाना हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे ‘‘राज्य के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन’’ करार दिया है ।

एक सरकारी बयान में मान के हवाले से कहा गया है कि जहां स्कूल के प्रधानाध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर में प्रशिक्षण के बाद लौट रहा है, वहीं यह जत्था अपनी विशेषज्ञता में सुधार करने के लिए अहमदाबाद जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के सरकारी स्कूलों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले ताकि वे अपने कॉन्वेंट-शिक्षित साथियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें ।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह अच्छे कोच उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार करते हैं, उसी तरह एक अद्यतन शिक्षक छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने में मदद करेगा।’’

प्रधानाध्यापकों के जत्थे को अहमदावाद रवाना करने के लिये हरी झंडी दिखाने के बाद मान ने कहा, ‘‘शिक्षा क्षेत्र के लिए राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है और यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कड़े प्रयासों के कारण वह दिन दूर नहीं जब पंजाब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनकर उभरेगा।

मान ने अपने पूर्ववर्तियों पर भी निशाना साधा और कहा कि ‘‘पहले के शासक’’ सत्ता संभालने के बाद लोगों के बीच जाना पसंद नहीं करते थे।

आप नेता ने कहा कि वह समाज के हर वर्ग की भलाई सुनिश्चित करने के लिए रोजाना किसी न किसी कार्यक्रम में शामिल होते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी