एजेंसी न्यूज

मराठी फिल्म में बच्चों के 'अश्लील दृश्य' दिखाने के आरोप में Mahesh Manjrekar के खिलाफ प्राथमिकी

अभिनेता-निर्देशक महेश मांजरेकर के खिलाफ उनकी नवीनतम मराठी फिल्म 'ने वरण भट लोन्चा, कोन ने कोंचा' में बच्चों के अश्लील दृश्य दिखाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

मराठी फिल्म में बच्चों के 'अश्लील दृश्य' दिखाने के आरोप में  Mahesh Manjrekar के खिलाफ प्राथमिकी
Mahesh Manjrekar (Photo Credits: Facebook)

मुंबई, 24 फरवरी : अभिनेता-निर्देशक महेश मांजरेकर के खिलाफ उनकी नवीनतम मराठी फिल्म 'ने वरण भट लोन्चा, कोन ने कोंचा' में बच्चों के अश्लील दृश्य दिखाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि माहिम पुलिस स्टेशन में एक स्थानीय अदालत के आदेश पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. यह भी पढ़ें : कंगना रनौत के ‘लॉक अप’ में दूसरे प्रतियोगी के रूप में मुनव्वर फारूकी पहुंचे

उन्होंने बताया कि अदालत में दायर एक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मांजरेकर की फिल्म में बच्चों की संलिप्पता वाले ‘‘अश्लील दृश्य’’ दिखाए गए हैं, जिसके बाद अदालत ने मामले में जांच का आदेश दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2022 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).