एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | फिरोजाबाद : मकान में लगी भीषण आग, वृद्ध की जलकर मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिरोजाबाद जिले के उत्तर क्षेत्र में एक मकान में लगी भीषण आग में एक वृद्ध की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | फिरोजाबाद : मकान में लगी भीषण आग, वृद्ध की जलकर मौत

फिरोजाबाद (उप्र), 10 मार्च फिरोजाबाद जिले के उत्तर क्षेत्र में एक मकान में लगी भीषण आग में एक वृद्ध की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय ने सोमवार को बताया कि उत्तर थाना क्षेत्र के दुली मोहल्ले में रविवार रात करीब 11 बजे विनोद कुमार अग्रवाल नामक व्यक्ति के घर में अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते आग पूरे तीन मंजिला मकान में फैल गयी।

उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन सबसे ऊपर की मंजिल पर मौजूद अग्रवाल (75) आग में फंस गये और गम्भीर रूप से झुलस गये।

पांडेय ने बताया कि उन्हें जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गयी।

पांडेय ने बताया कि परिवार के 10 अन्य सदस्यों को घर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बताया जा रहा है कि यह आग भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा रविवार रात चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने की खुशी में हुई आतिशबाजी की चिंगारी घर पर गिरने की वजह से लगी थी। बहरहाल, मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2025 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).