Delhi Shocker: तिलक नगर में एसयूवी में सवार दो लोगों पर गोलीबारी
पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में कहासुनी के दौरान दो लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 18 नवंबर: पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में कहासुनी के दौरान दो लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घायलों दिग्विजय उर्फ साजन और विकास उर्फ विक्की को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया. गोलीबारी शुक्रवार रात तिलक नगर बाजार में हुई. पुलिस के अनुसार महिंद्रा स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों की बाजार में मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति से कहासुनी हो गई, जिसने उन पर गोलीबारी की बौछार कर दी.
पुलिस ने बताया कि हमलावर ने कथित तौर पर एक महिला के साथ कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. तीसरा व्यक्ति गोलीबारी से बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई. पुलिस ने बताया कि दिग्विजय की गर्दन और जांघ में जबकि विकास की बगल में चोट लगी है। गोली चलाने के बाद बाइक सवार फरार हो गए. एक अधिकारी ने कहा, “महिला की भूमिका की जांच की जा रही है. पीड़ित अब भी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं. दिग्विजय और विकास दोनों पश्चिमी दिल्ली के चंदर विहार में रहते हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2023 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

