एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | वेस्ट बैंक में यहूदी छात्रों से भरी कार पर गोलीबारी, एक इजराइली शख्स की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइली नेताओं ने हमलावर को पकड़ने का आह्वान किया और सेना ने कहा कि उसने तलाश अभियान के तौर पर इलाके में अतिरिक्त सैनिकों को भेजा है।

विदेश की खबरें | वेस्ट बैंक में यहूदी छात्रों से भरी कार पर गोलीबारी, एक इजराइली शख्स की मौत

इजराइली नेताओं ने हमलावर को पकड़ने का आह्वान किया और सेना ने कहा कि उसने तलाश अभियान के तौर पर इलाके में अतिरिक्त सैनिकों को भेजा है।

प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा, ‘‘सुरक्षाबल जल्द ही आतंकवादियों को पकड़ लेंगे और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सजा दी जाए।’’

यह घटना उत्तरी वेस्ट बैंक में पूर्व की एक बस्ती होमेश के समीप हुई। गाजा पट्टी से 2005 में इजराइल की वापसी के तौर पर इस बस्ती को ध्वस्त कर दिया गया था। हालांकि, हाल के वर्षों में वहां रह रहे लोगों ने एक अवैध चौकी बना ली है। यह वेस्ट बैंक में उन दर्जनों चौकियों में से एक है जिन्हें इजराइल गैरकानूनी मानता है।

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एमनन शेफलर ने कहा कि चौकी में एक यहूदी विद्यालय से निकलने के बाद कार में बैठे यात्रियों पर गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि कार पर करीब 10 गोलियां दागी गयी।

उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चला है कि क्या हमलावरों की संख्या एक थी या अधिक और क्या हमलावर ने अकेले इस वारदात को अंजाम दिया या उसे किसी संगठित आतंकवादी समूह ने भेजा था।

अभी किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन गाजा पट्टी पर शासन करने वाले समूह हमास ने इस हमले की प्रशंसा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2021 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).