एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के जौहरीपुर में गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जौहरीपुर इलाके में मंगलवार रात गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के जौहरीपुर में गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

नयी दिल्ली, एक अप्रैल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जौहरीपुर इलाके में मंगलवार रात गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने कहा कि गोकलपुरी थाना पुलिस को रात 12:13 बजे प्रधान वाली गली में गोलीबारी की सूचना मिली।

पुलिस के एक अधिकारी ने अनुसार, शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके गेट पर पत्थर मारा, हवा में गोली चलाई, धमकी दी और फिर मौके से फरार हो गया।

उन्होंने कहा कि गोकलपुरी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 324(6) (शरारत), 351(3) (आपराधिक धमकी) और 3(5) सहित शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2025 12:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).