विदेश की खबरें | कानकुन के रिसॉर्ट में गोलीबारी, एक की मौत, छह घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तटीय राज्य क्विंटाना रू के अभियोजकों के मुताबिक हमले के सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। यह हमला रिसॉर्ट के होटल क्षेत्र में नहीं हुआ था।
तटीय राज्य क्विंटाना रू के अभियोजकों के मुताबिक हमले के सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। यह हमला रिसॉर्ट के होटल क्षेत्र में नहीं हुआ था।
यह गोलीबारी रेस्तरां और बार से थोड़ी दूरी पर एक रास्ते पर हुई।
कानकुन के शांत स्थल वाली साख पर बट्टा लगाने वाली हिंसा की यह नवीनतम घटना है।
मार्च में पर्यटकों को कानकुन में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेज धमाके की आवाज सुनाई दी थी। अधिकारियों ने हवाईअड्डे पर गोलियों चलने की सूचना मिलने के बाद लगभग तीन घंटे के लिए उड़ानें निलंबित कर दी थीं। सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो में यात्रियों को एक टर्मिनल से घबराहट में भागते हुए दिखाया गया था।
नेशनल गार्ड ने हालांकि बाद में कहा कि वहां गोली चलने का कोई सबूत नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि कोई टर्मिनल में रखे डिस्प्ले स्टैंड से टकरा गया होगा जिससे उनके गिरने की आवाज हुई होगी जिसे धमाका समझ लिया गया होगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)