विदेश की खबरें | अमेरिका में लॉस एंजिलिस के एक पार्क में गोलीबारी, सात लोग घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सैन पेड्रो (अमेरिका), 25 जुलाई (एपी) अमेरिका में लॉस एंजिलिस के एक पार्क में रविवार को हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोग घायल हो गए।

जिस समय पार्क में गोलीबारी हुई, उस समय वहां कार शो चल रहा था।

लॉस एंजिलिस के पुलिस विभाग (एलएपीडी) ने बताया कि सान पैड्रो के पेक पार्क में अपराह्न तीन बजकर 50 मिनट पर गोलीबारी हुई।

लॉस एंजिलिस के दमकल विभाग ने बताया कि यह घटना कार शो में या उसके निकट हुई। उसने बताया कि गोलीबारी में तीन लोगों को गोलियां लगी हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और कुल सात लोग घायल हुए हैं।

उसने बताया कि सभी घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

एपी सिम्मी सुरभि

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)