उत्तर और दक्षिण कोरिया के सैनिकों के बीच गोलीबारी

ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने सियोल में बताया कि उत्तर कोरिया के सैनिकों ने रविवार को दक्षिण कोरिया की सीमा सुरक्षा चौकी पर गोलीबारी की।

सेना ने एक बयान में कहा कि दक्षिण कोरिया ने इसके जवाब में चेतावनी देने के लिए दो राउंड गोलियां चलाईं।

इसने कहा कि गोलीबारी में दक्षिण कोरिया में कोई हताहत नहीं हुआ।

उत्तर कोरिया के शासक किम जांग उन शनिवार को अपनी सेहत संबंधी तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए करीब 20 दिन बाद सार्वजनिक तौर पर दिखे थे। इसके एक दिन बाद, रविवार को सीमा पर गोलीबारी की घटना हुई ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)