एजेंसी न्यूज

Jharkhand Road Accident: झारखंड के रामगढ़ में बस से टक्कर के बाद वैगनआर में आग, पांच लोग जिंदा जले

झारखंड के रामगढ़ जिले के मुरबंदा लारी के निकट बुधवार सुबह एक बस एवं वैगन आर कार में भीषण टक्कर हो गयी। बस कार के उपर चढ़ गयी और कार में आग लग गई जिससे उसमें बैठे एक लड़के एवं दो महिलाओं समेत सभी पांच लोगों की जलकर मौत हो गयी।

Jharkhand Road Accident: झारखंड के रामगढ़ में बस से टक्कर के बाद वैगनआर में आग, पांच लोग जिंदा जले
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

रामगढ़, 15 सितंबर : झारखंड (Jharkhand) के रामगढ़ जिले के मुरबंदा लारी के निकट बुधवार सुबह एक बस एवं वैगन आर कार में भीषण टक्कर हो गयी. बस कार के उपर चढ़ गयी और कार में आग लग गई जिससे उसमें बैठे एक लड़के एवं दो महिलाओं समेत सभी पांच लोगों की जलकर मौत हो गयी.

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने ‘पीटीआई ’ को बताया कि सुबह लगभग आठ बजे एक वैगन आर कार की दूसरी तरफ से आ रही बस से रामगढ़ जिले के रजरप्पा पुलिस थाना क्षेत्र में गोला-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर मुरबंदा लारी के निकट आमने सामने की भीषण टक्कर हो गयी. बस कार के उपर चढ़ गयी. यह भी पढ़ें : Indian Railways: वरिष्ठ नागरिकों को कब नहीं मिलता कन्फर्म लोअर बर्थ? जानिए रेलवे का नियम

कार में सवार सभी पांच लोग वहीं बुरी तरह फंस गये. थोड़ी ही देर बाद कार में आग लग गयी और एक लड़के एवं दो महिलाओं समेत सभी पांच लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गयी. दुर्घटना में मारे गये लोगों के शव इतनी बुरी तरह जल गये हैं कि उनकी पहचान मुश्किल हो गयी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2021 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).