देश की खबरें | दिल्ली में तीन फैक्टरियों में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के लॉरेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित तीन फैक्टरियों में सोमवार सुबह आग लग गई जिसके बाद अधिकारियों ने दमकल की 20 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल उत्तर पश्चिमी दिल्ली के लॉरेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित तीन फैक्टरियों में सोमवार सुबह आग लग गई जिसके बाद अधिकारियों ने दमकल की 20 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, फैक्टरियों में आग लगने की इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि एक फैक्टरी में कार्डबोर्ड पैकेजिंग सामग्री बनती थी, दूसरी में जूते और तीसरी फैक्टरी में मोजे बनते थे।
डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस रोड के केपीएम इलाके में स्थित एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना सुबह करीब सात बजकर 20 मिनट पर मिली।
उन्होंने कहा, "शुरू में दमकल की 14 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं तथा बाद में छह और गाड़ियां भेजी गईं। आग बुझाने का काम पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट तक जारी रहा।
अधिकारी ने बताया, "आग ने तीन फैक्टरियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पा लिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)