देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा में प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्धनगर जिले के थाना ईकोटेक- वन क्षेत्र में प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने के बाद वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ग्रेटर नोएडा (उप्र), 30 अप्रैल गौतमबुद्धनगर जिले के थाना ईकोटेक- वन क्षेत्र में प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने के बाद वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई जानहानि या कोई जख्मी नहीं हुआ है।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मंगलवार को प्लास्टिक का सामान बनाने की फैक्टरी में आग लगने की सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
अग्निशमन विभाग के मुताबिक, फैक्टरी में आग लगने से कुछ सामान जल गया, लेकिन घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
इसने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

