एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बारासात में कारखाने में लगी आग पर काबू पा लिया गया: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात स्थित एक गोदाम-सह-कारखाना परिसर में शनिवार शाम लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बारासात में कारखाने में लगी आग पर काबू पा लिया गया: अधिकारी

कोलकाता, 22 जून पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात स्थित एक गोदाम-सह-कारखाना परिसर में शनिवार शाम लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

दमकल अधिकारी ने बताया कि आग करीब तीन लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल में फैले परिसर को प्रभावित कर चुकी है।

अधिकारी के अनुसार, इस परिसर में पेंट बनाने के कुछ कारखाने के अलावा टेलीविजन, वातानुकूलक (एसी) आदि के गोदाम भी स्थित थे।

बारासात पुलिस जिले की पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा झारखरिया ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा कि बारासात के कदंबगाची में स्थित यह परिसर अब भी इतना गर्म है कि किसी के लिए अंदर जाना मुश्किल है।

दमकल अधिकारी ने बताया कि परिसर को ठंडा करने के लिए 10 दमकल वाहनों को तैनात किया गया है। शनिवार शाम को करीब सात बजकर 30 मिनट पर आग लगने के बाद कम से कम 20 दमकल गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगाई गई थीं।

अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).