एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के शोपियां में मंदिर में लगी आग, जांच के आदेश दिए गए

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आग लगने की घटना में एक मंदिर जलकर खाक हो गया, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच का आदेश दिया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के शोपियां में मंदिर में लगी आग, जांच के आदेश दिए गए
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo : Pixabay)

श्रीनगर, 11 मार्च : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आग लगने की घटना में एक मंदिर जलकर खाक हो गया, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच का आदेश दिया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के जैनपुरा इलाके में स्थित रोजाना मंदिर में बुधवार रात आग लग गई. शोपियां के जिलाधिकारी सचिन कुमार वैश्य के साथ शोपियां के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमृत पॉल सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: उधमपुर के सलाथिया चौक में ब्लास्ट, 1 की मौत 13 घायल

जिलाधिकारी ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2022 08:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).