देश की खबरें | दिल्ली के शाहीन बाग में जूतों के शोरूम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में शनिवार सुबह जूतों के एक शोरूम में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 22 मार्च दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में शनिवार सुबह जूतों के एक शोरूम में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 11 बजकर 17 मिनट पर मिली।
उन्होंने कहा, ‘‘दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर तुरंत भेजा गया और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग बुझाने के अभियान के कारण इलाके में यातायात बाधित हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
'तुम्हें फ्रिज में नहीं देखना चाहते': मुंबई में डेंटल छात्रा की खुदकुशी, सुसाइड नोट के आधार पर बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर मुंबई इंडियंस तक बदले सभी 10 टीमों के स्क्वाड, देखें पूरी टीम लिस्ट
IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन के पहले चरण में खेले जाएंगे 4 डबल-हेडर मुकाबले, नोट कर लीजिए तारीख, वेन्यू और समय
PM Modi West Bengal Visit: सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के बारे में दी जानकारी, कहा- 5 लाख से भी ज्यादा लोग होंगे शामिल
\