जरुरी जानकारी | रॉयल एनफील्ड के जयपुर स्थित भंडार में लगी आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयशर मोटर्स ने बुधवार को कहा कि रॉयल एनफील्ड के जयपुर स्थित भंडार (ट्रांजिट कैंपस फैसिलिटी) में आग लग गयी।

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर आयशर मोटर्स ने बुधवार को कहा कि रॉयल एनफील्ड के जयपुर स्थित भंडार (ट्रांजिट कैंपस फैसिलिटी) में आग लग गयी।

रॉयल एनफील्ड आयशर मोटर्स का हिस्सा है।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | नोएडा में दुकानदार की गोली मार कर हत्या.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि बुधवार को दोपहर 12:30 बजे जयपुर के कुकास में रॉयल एनफील्ड के भंडार में आग लग गयी।

आयशर मोटर्स ने कहा, ‘‘वहां से सभी लोगों और कर्मियों को निकाल लिया गया है तथा आपातकालीन प्रोटोकॉल का पालन किया गया है। वहां काम करने वाले कर्मियों को कोई नुकसान या चोट नहीं आयी है।’’

यह भी पढ़े | गुजरात: शादी का झांसा देकर नाबालिग से बलात्कार के आरोप में युवक पर मामला दर्ज.

यह आग गोदाम के एक छोटे से हिस्से में लगी थी और टीम ने स्थानीय पुलिस व दमकल अधिकारियों की मदद से आग स्थिति संभाल लिया। अब आग काफी हद तक नियंत्रित है और भंडार को कोई ख्रास नुकसान नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\