विदेश की खबरें | उत्तर-पूर्वी चीन के रेस्तरां में आग, 17 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. समिति ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में बताया कि बुधवार दोपहर 12.40 बजे चांगचुन न्यू एरिया औद्योगिक क्षेत्र के हाई-टेक इलाके में आग लगने की सूचना मिली।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

समिति ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में बताया कि बुधवार दोपहर 12.40 बजे चांगचुन न्यू एरिया औद्योगिक क्षेत्र के हाई-टेक इलाके में आग लगने की सूचना मिली।

पोस्ट के मुताबिक, हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकल एवं बचाव सेवा के अनुसार, हादसे के लिए शुरुआती स्तर पर एक गैस विस्फोट को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

चांगचुन चीन के जिलिन प्रांत की राजधानी है और इसे वाहन विनिर्माण केंद्र के रूप में जाना जाता है।

चीन में इमारतों की खराब डिजाइन और औसत दर्जे के निर्माण के कारण जानलेवा हादसों के मामले बढ़े हैं।

अप्रैल 2022 में चांग्शा शहर में अवैध रूप से निर्मित एक इमारत के ढह जाने से 53 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

वहीं, जुलाई में बंदरगाह शहर तियानजिन में एक इमारत का कुछ हिस्सा गिर जाने के बाद हुए गैस विस्फोट से तीन लोग लापता हो गए थे और 11 अन्य घायल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\