देश की खबरें | मुंबई में आवासीय इमारत में लगी आग, कोई घायल नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुंबई में सायन अस्पताल के पास स्थित तीन मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, आठ जनवरी महाराष्ट्र के मुंबई में सायन अस्पताल के पास स्थित तीन मंजिला आवासीय इमारत में बुधवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि सायन अस्पताल के पास सुलोचना शेट्टी मार्ग पर स्थित पंचशील नामक इमारत की पहली मंजिल पर सुबह करीब नौ बजे आग लगी थी।
सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस, नगर निगम और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर हैं। आग बुझाने का काम जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’’
उन्होंने बताया कि अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2025 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

