विदेश की खबरें | तेल डिपो में आग से नहीं होगी ईंधन की कमी: रूस

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सोमवार को लगी आग से ब्रियांस्क में डीजल ईंधन वाले एक डिपो को नुकसान पहुंचा है और अधिकारी इस घटना से उत्पन्न चीजों को देख रहे हैं।

इसने बताया कि उपभोक्ताओं को ईंधन की आपूर्ति बाधित नहीं हुई है और इस क्षेत्र में 15 दिन के लिए पर्याप्त डीजल ईंधन है।

इससे पहले, आपात स्थिति मंत्रालय ने कहा था कि ब्रियांस्क शहर में स्थित डिपो में बीती रात भीषण आग लग गई।

इस तेल डिपो का स्वामित्व सरकारी कंपनी ट्रांसनेफ्ट की सहायक कंपनी ट्रांसनेफ्ट-ड्रूज़बा के पास है, जो यूरोप में कच्चा तेल ले जाने वाली ड्रूज़बा (मैत्री) पाइपलाइन का संचालन करती है।

तत्काल आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या इससे यूरोप के लिए तेल की आपूर्ति प्रभावित होगी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)