देश की खबरें | माराष्ट्र के नागपुर में आग, आठ दुकनें एवं कार्यालय परिसर जल कर खाक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बृहस्पतिवार को आग लगने की घटना में आठ दुकानें, कार्यालय परिसर एवं एक घर का एक हिस्सा जल कर खाक हो गया । स्थानीय निकाय विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
नागपुर, पांच अगस्त महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बृहस्पतिवार को आग लगने की घटना में आठ दुकानें, कार्यालय परिसर एवं एक घर का एक हिस्सा जल कर खाक हो गया । स्थानीय निकाय विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
आग लगने की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है ।
नागपुर नगर निगम के दमकल विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि काचीपुरा इलाके में तड़के 02:20 बजे एक गैरेज में आग लगने की यह घटना हुयी और तेजी से इसने दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया ।
बयान में कहा गया है कि इस घटना में आठ दुकानें तथा एक अधिवक्ता का कार्यालय तथा एक घर का एक हिस्सा पूरी तरह जल कर खाक हो गया ।
इसमें कहा गया है कि छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया जिसने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया ।
बयान में यह भी कहा गया है कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है ।
रंजन नरेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2021 05:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

