देश की खबरें | नोएडा में कबाड़ के गोदाम में आग, लाखों रुपए का सामान जल कर खाक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना दादरी क्षेत्र के चिटैहरा गांव में स्थित कबाड़ के एक गोदाम में बृहस्पतिवार तड़के भयंकर आग लग गई जिसमें लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा,17 सितंबर थाना दादरी क्षेत्र के चिटैहरा गांव में स्थित कबाड़ के एक गोदाम में बृहस्पतिवार तड़के भयंकर आग लग गई जिसमें लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चिटैहरा गांव में दुष्यंत तथा ईश्वर का कबाड़ का गोदाम है।

यह भी पढ़े | Sanjay Raut Attack On Modi Govt: संजय राउत का केंद्र पर हमला, बोले- दिल्ली पर महाराष्ट्र का 25000 करोड़ का बकाया है, देंगे नहीं तो कैसे हम कोरोना से लड़ेंगे.

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के चार बजे के करीब गोदाम में भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: प्रेमिका के साथ फरार होने के लिए शख्स ने बनाया कोरोना वायरस का बहाना, पत्नी को कॉल कर कहा- जिंदा नहीं बचूंगा.

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में थाना दादरी क्षेत्र के ही ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक कार में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि चालक ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। बाद में मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\