Gwalior Fire Breaks: ग्वालियर के अस्पताल में लगी आग, 190 से ज्यादा मरीजों को बचाया गया
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में एक सरकारी अस्पताल में शनिवार देर रात आग लग गई, जिसके बाद 190 से अधिक मरीजों को अस्पताल से बचाया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
ग्वालियर (मप्र), 16 मार्च : मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में एक सरकारी अस्पताल में शनिवार देर रात आग लग गई, जिसके बाद 190 से अधिक मरीजों को अस्पताल से बचाया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. ग्वालियर की जिलाधिकारी रुचिका चौहान ने बताया कि आग रात करीब एक बजे कमला राजा अस्पताल के स्त्री रोग विभाग की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) के एयर कंडीशनर में लगी. यह अस्पताल गजरा राजा मेडिकल कॉलेज का हिस्सा है.
अधिकारियों ने बताया कि आईसीयू से 13 मरीजों समेत 190 से अधिक मरीजों को बचा लिया गया और दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. चौहान ने बताया कि अस्पताल के गार्डों ने तत्काल आईसीयू में भर्ती मरीजों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला और उन्हें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया. उन्होंने बताया कि अस्पताल के गार्डों ने तत्काल आईसीयू में भर्ती मरीजों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला और उन्हें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया. उन्होंने बताया कि अस्पताल के आईसीयू और अन्य वार्डों के सभी मरीज सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जाएगी. यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू-पीएम मोदी ने प्रख्यात ओड़िया कवि रमाकांत रथ के निधन पर जताया दुख
राज्य के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कमला राजा अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में आग लगने का कारण संभवतः शॉर्ट सर्किट हो सकता है. अस्पताल के गार्ड और वार्ड बॉय ने तुरंत मरीजों को बाहर निकाला और ग्वालियर नगर निगम की दमकल गाड़ियों ने बाद में आग पर काबू पाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2025 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

