देश की खबरें | भिवानी में किराना स्टोर में लगी आग, बाप की मौत, बेटे की हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में भिवानी की पुरानी अनाज मंडी में एक बहुमंजिला इमारत में रविवार देर रात आग लग जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उसका बेटा बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भिवानी, 24 फरवरी हरियाणा में भिवानी की पुरानी अनाज मंडी में एक बहुमंजिला इमारत में रविवार देर रात आग लग जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उसका बेटा बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दिनोद गेट पुलिस चौकी के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में एक दुकान और उसके ऊपर बने मकान में आग लग गयी जिससे पिता- पुत्र झुलस गए।

उन्होंने बताया कि दोनों को मुश्किल से बाहर निकाला गया है जिनमें पिता की मौत हो गयी जबकि बेटे का उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार पुरानी अनाज मंडी में 39 वर्षीय जितेंद्र बंसल की किराना की दुकान है तथा उसके ऊपर दो मंजिला मकान बना हुआ है। रात को जितेंद्र और उसके पिता 75 वर्षीय हीरालाल घर में सो रहे थे, उसी दौरान करीब पौने 12 बजे दुकान में आग लग गई।

पुलिस के मुताबिक जब तक जितेंद्र और उसका पिता कुछ समझ पाते, तब तक घर में धुआं भर गया और आग की लपटें ऊपर तक पहुंच गई। बुजुर्ग ने झुलसने के बाद ही दम तोड़ दिया जबकि जितेंद्र भी करीब 80 फीसदी तक झुलस गया।

पुलिस के अनुसार जितेंद्र को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट