विदेश की खबरें | फ्रांस की परमाणु पनडुब्बी में लगी आग 14 घंटे बाद बुझी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है और कहा कि आग के कारण रेडियोधर्मिता के प्रसार का जोखिम “शून्य” है क्योंकि जनवरी में शुरू हुए मरम्मत के काम से पहले ही इस पनडुब्बी से परमाणु ईंधन और हथियार हटा दिये गए थे।

रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है और कहा कि आग के कारण रेडियोधर्मिता के प्रसार का जोखिम “शून्य” है क्योंकि जनवरी में शुरू हुए मरम्मत के काम से पहले ही इस पनडुब्बी से परमाणु ईंधन और हथियार हटा दिये गए थे।

मंत्रालय ने कहा कि तीन अलग-अलग आकस्मिक सेवाओं के 100 दमकलकर्मियों और विशेषज्ञ पनडुब्बी दल को आग पर काबू पाने में 14 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह पोत पूरी तरह से बर्बाद होने से बच गया या नहीं।

यह भी पढ़े | नेपाल में संसद का सत्र शुरू, नए राजनीतिक नक्शे से संबंधित विधेयक को मिल सकती है मंजूरी.

मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यह आग शुक्रवार सुबह टोउलोन नौसैनिक बंदरगाह पर लगी और इसे आधी रात के बाद बुझाया जा सका।

क्षेत्रीय नौवहन प्राधिकरण ने कहा कि पोत में सवार सभी कर्मियों और नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में COVID-19 महामारी से 1 लाख 32 हजार से अधिक लोग संक्रमित, अब तक 2,551 लोगों की हुई मौत.

अधिकारियों ने कहा कि पर्ले नाम की यह पनडुब्बी 1993 में सेवा में आई थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\