देश की खबरें | दिल्ली के सदर बाजार स्थित व्यावसायिक इमारत में लगी आग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीरों सहित)
(तस्वीरों सहित)
नयी दिल्ली, 12 जुलाई दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में शनिवार अपराह्न को आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस इमारत में कईं दुकानें थीं।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इमारत की पहली मंजिल पर लगी आग को काबू करने के प्रयास के दौरान अग्निशमन विभाग का एक कर्मी घायल हो गया।
उन्होंने बताया, ‘‘आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया और पुलिस ने उसे तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। इमारत में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए थे, इसलिए किसी और के घायल होने की खबर नहीं है।’’
अधिकारी ने बताया कि शाम 5:55 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था।
उन्होंने बताया कि शुरुआत में दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। जैसे-जैसे आग फैलती गई अभियान को तेज किया गया तथा 15 और दमकल की गाड़ियां भेजी गईं, जिससे इसकी कुल संख्या 27 हो गई।
अधिकारी के अनुसार, इमारत में आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

