एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देवरिया के बीपीसीएल तेल डिपो परिसर में खड़े टैंकर में लगी आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के तेल डिपो की पार्किंग में खाली खड़े टैंकर में अचानक आग लग गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | देवरिया के बीपीसीएल तेल डिपो परिसर में खड़े टैंकर में लगी आग

देवरिया (उप्र), 14 जुलाई देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के तेल डिपो की पार्किंग में खाली खड़े टैंकर में अचानक आग लग गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना रविवार की रात की है और आग लगने का कारण बैटरी में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार बैतालपुर के गुदड़ी में स्थित बीपीसीएल के डिपो के समीप पार्किंग में कई खाली टैंकर खड़े थे और रविवार को अवकाश होने के कारण टैंकरों में पेट्रोलियम पदार्थ नहीं भरा गया था।

उसने बताया कि रात करीब सवा आठ बजे अचानक बैटरी के शार्ट सर्किट से एक टैंकर में आग लग गई और आग केबिन तक पहुंच गई।

सूचना पर दमकल की गाड़ी कुछ देर में पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).