एजेंसी न्यूज

पश्चिमी दिल्ली में एक दुकान में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक दुकान में आग लगने से 40 वर्षीय मालिक की झुलसकर मौत हो गई.

पश्चिमी दिल्ली में एक दुकान में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत
suicide

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर : पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक दुकान में आग लगने से 40 वर्षीय मालिक की झुलसकर मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात दो बजकर 20 मिनट पर मिली थी.

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) हर्षवर्धन के मुताबिक, दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लेने के बाद दुकान मालिक अरुण का जला हुआ शव मिला था. उन्होंने बताया कि पीड़ित नजफगढ़ में बंगाली कॉलोनी स्थित नवीन प्लेस का रहने वाला था. यह भी पढ़ें : मुद्रास्फीति पर विफलता की वजह सरकार को बताएगा रिजर्व बैंक, एमपीसी की बैठक इसी सप्ताह

उपायुक्त ने कहा, ''आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए शव को आरटीआरएम अस्पताल के शवगृह में स्थानांतरित कर दिया गया. हम उक्त घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच कर रहे हैं.'' पुलिस ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि हादसे के समय दुकान का मालिक अंदर ही सो रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2022 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).