देश की खबरें | सिलीगुड़ी में एक डिटरजेंट फैक्टरी में लगी आग, करीब दस करोड़ रुपये का नुकसान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक डिटरजेंट फैक्टरी में भयंकर आग लग गयी और दमकलकर्मियों को उसे काबू करने में करीब 10 घंटे लगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), आठ जनवरी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक डिटरजेंट फैक्टरी में भयंकर आग लग गयी और दमकलकर्मियों को उसे काबू करने में करीब 10 घंटे लगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी थानाक्षेत्र के फुलबारी में शनिवार देर शाम को फैक्टरी से धुंआ उठता नजर आया । शुरू में तो फैक्टरी के श्रमिकों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की लेकिन जब वे सफल नहीं हुए जब अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी।

अधिकारियों ने बताया कि पांच दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने में 10 घंटे लग गये और रविवार तड़के जाकर आग बुझायी जा सकी। उन्होंने कहा कि आग का असर इतना था कि फैक्टरी के भवन की छत भी ढह गयी।

उन्होंने इलेक्ट्रिक शॉट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जतायी ।हालांकि उसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

फैक्टरी के एक अधिकारी ने बताया कि आग से करीब 8-10 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अंदाजा है क्योंकि पूरी विनिर्माण इकाई जलकर राख हो गयी। उनके अनुसार नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा कि आग की सटीक वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\