देश की खबरें | मुंबई में एक वाणिज्यिक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई की 10 मंजिला एक वाणिज्यिक इमारत में बुधवार तड़के आग लग गई।
मुंबई (महाराष्ट्र), 15 जुलाई दक्षिण मुंबई की 10 मंजिला एक वाणिज्यिक इमारत में बुधवार तड़के आग लग गई।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
आग दक्षिण मुंबई के माकेर चैम्बर-1 में स्थित भवन की पहली मंजिल पर सुबह करीब चार बजे आग लगी।
अधिकारी ने कहा, ‘‘इमारत की पहली मंजिल पर रिकॉर्ड कक्ष, सर्वर कक्ष और इलेक्ट्रॉनिक तार में आग लगने की सूचना मिली।’’
उन्होंने बताया कि पांच दमकल वाहनों और कई बड़े टैंकरों को घटनास्थल पर भेजा गया और तीन घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया गया।
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
महानगर में पिछले एक सप्ताह से कम समय में दूसरी बार भीषण आग लगी है।
इससे पहले, शनिवार को उपनगर बोरिवली में एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई थी। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

