एजेंसी न्यूज

Mumbai: मुंबई में 39 मंजिला इमारत में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई गई

मुंबई के वडाला में 39 मंजिला इमारत में लगी आग करीब दो घंटे की कोशिशों के बाद शुक्रवार देर रात बुझा दी गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Mumbai: मुंबई में 39 मंजिला इमारत में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई गई
Fire Representative Image (Photo Credit: Pexels)

मुंबई, 23 मार्च : मुंबई के वडाला में 39 मंजिला इमारत में लगी आग करीब दो घंटे की कोशिशों के बाद शुक्रवार देर रात बुझा दी गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे एंटॉप हिल में वडाला बस डिपो के पास दोस्ती एम्ब्रोसिया इमारत की 26वीं और 27वीं मंजिल पर आग लग गई थी. अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने कहा कि यह ‘स्तर एक’ (मामूली) की आग थी, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ. यह भी पढ़ें : Maharashtra: सीमा शुल्क और आव्रजन की औपचारिकताओं के बाद 35 सोमालियाई समुद्री लुटेरों को मुंबई पुलिस को सौंप गया- Video

उन्होंने कहा, “26वीं मंजिल पर एक फ्लैट में लगी आग बिजली के तारों और घरेलू सामान तक सीमित रही. लगभग एक बजकर 10 मिनट पर आग बुझा दी गई.”

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2024 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).