गुरुग्राम (हरियाणा), 27 अगस्त हरियाणा के गुरुग्राम में सोफा कवर बनाने वाले एक कारखाने में आग लग जाने से लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
उसके अनुसार दमकल की 12 गाड़ियों को आग बुझाने में लगभग पांच घंटे लगे।
अग्निशमन विभाग ने आग की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार रात लगभग सवा दस बजे उन्हें कुर्सी के गद्दे और सोफा कवर बनाने वाले एक कारखाने से आग लगने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि विभाग ने पहले पांच दमकल गाड़ियां हादसा स्थल सेक्टर 37 पेस सिटी-2 के प्लॉट नंबर 711 पर भेजीं लेकिन आग कारखाने में रखे रसायनों के कारण तेजी से फैली। उन्होंने बताया कि इसके बाद दमकल की सात और गाड़ियां वहां भेजी गयीं।
उन्होंने बताया कि लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद रात लगभग तीन बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
सेक्टर-37 के अग्निशमन अधिकारी राजवीर सिंह ने कहा, ‘‘ कारखाने में कपड़े, गद्दे और रसायन होने के कारण अग्निशमनकर्मियों को आग पर काबू पाने में वक्त लगा। अग्निशमन दल को आग पर पूरी तरह काबू में लाने के लिए लगभग पांच घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY