देश की खबरें | पूर्वी दिल्ली में तीन मंजिला इमारत में लगी आग, 12 लोगों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में मंगलवार को एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। घटनास्थल से 12 लोगों को बाहर निकाला गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में मंगलवार को एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। घटनास्थल से 12 लोगों को बाहर निकाला गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर तीन बजकर 34 मिनट पर फोन पर आग लगने की सूचना मिली।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और अभी तक 12 लोगों को बचाया गया है।’’

उन्होंने बताया कि आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने बताया, ‘‘सूचना मिलने पर (आग के बारे में), दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया और 11-12 लोगों को इमारत से बचाया गया। आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है।’’

उन्होंने कहा ‘‘इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग इमारत की पहली मंजिल पर स्थित लिथियम बैटरी के भंडारण से फैलना शुरू हुई थी।’’

उपायुक्त ने कहा कि उक्त मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\