देश की खबरें | नगालैंड के बाजार में लगी आग से दुकानें, संपत्ति जलकर राख
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड के कोहिमा के हाई स्कूल जंक्शन में कुछ व्यावसायिक इमारतों में शनिवार तड़के आग लग गई जिसमें करोड़ों रुपये की संपत्ति के साथ सैकड़ों दुकानें जलकर खाक हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोहिमा, नौ सितंबर नगालैंड के कोहिमा के हाई स्कूल जंक्शन में कुछ व्यावसायिक इमारतों में शनिवार तड़के आग लग गई जिसमें करोड़ों रुपये की संपत्ति के साथ सैकड़ों दुकानें जलकर खाक हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग को तड़के करीब ढाई बजे आग लगने की सूचना मिली और आग पर सुबह पांच बजे तक काबू पा लिया गया।
हाई स्कूल ट्रेडर्स यूनियन के अधिकारियों ने बताया कि दुकानों में मौजूद समानों को बचाने का प्रयास कर रहे कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
पुलिस ने बताया कि किसी एक दुकान में शॉर्ट-सर्किट होने से आग लगने का संदेह है।
इस मामले में आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

