एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दक्षिण मुंबई की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, तीन घंटे में काबू पाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई के भायखला इलाके में 62 मंजिला एक आवासीय इमारत में शनिवार आधी रात को आग लग गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दक्षिण मुंबई की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, तीन घंटे में काबू पाया गया

मुंबई, दो जून दक्षिण मुंबई के भायखला इलाके में 62 मंजिला एक आवासीय इमारत में शनिवार आधी रात को आग लग गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि भायखला के ‘खटाऊ मिल कम्पाउंड’ में ‘मोंटे साउथ’ इमारत के ‘ए विंग’ की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रात करीब 11 बजकर 42 मिनट पर आग लगी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ और 25 से 30 लोगों को सीढ़ियों के जरिए बाहर निकाला गया।

अधिकारी ने बताया कि आग पर देर रात पौने तीन बजे काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि यह ‘स्तर-2’ की आग थी, जो 10वीं मंजिल के फ्लैट के बिजली के तारों, लकड़ी के फर्नीचर, घरेलू सामान, अलमारी, गद्दे, लकड़ी के बिस्तर, सोफा, पर्दे, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, छत, दरवाजों, खिड़कियों एवं रसोईघर तथा 11वीं मंजिल के अपार्टमेंट के पर्दों, खिड़की के शीशों आदि तक सीमित थी।

अधिकारी ने बताया कि आग बुझाते समय 10वीं मंजिल पर बने फ्लैट के रसोईघर में ‘रेफ्रीजेटर’ के ‘कम्प्रेसर’ में विस्फोट हो गया।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के काम में दमकल के आठ टैंकर और छह दमकल इंजन को भेजा गया था।

आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इमारत की 10वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).