देश की खबरें | मुंबई में बहुमंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के अंधेरी इलाके में बुधवार सुबह सात मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 27 नवंबर मुंबई के अंधेरी इलाके में बुधवार सुबह सात मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि अंधेरी (पश्चिम) स्थित चिंचन बिल्डिंग की छठी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सुबह 8.42 बजे आग लग गई।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सुबह करीब नौ बजे आग पर काबू पा लिया गया।
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।’’
आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2024 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

