एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | द.कोरिया में लिथियम बैटरी बनाने वाली फैक्टरी में आग लगी, नौ लोगों की मौत, 15 अन्य लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सियोल, 24 जून (एपी) दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के समीप लिथियम बैटरी बनाने वाली फैक्टरी में सोमवार को आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी, चार घायल हो गए तथा 15 अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | द.कोरिया में लिथियम बैटरी बनाने वाली फैक्टरी में आग लगी, नौ लोगों की मौत, 15 अन्य लापता
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सियोल, 24 जून (एपी) दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के समीप लिथियम बैटरी बनाने वाली फैक्टरी में सोमवार को आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी, चार घायल हो गए तथा 15 अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सियोल के दक्षिणी क्षेत्र ह्वासियोंग शहर में स्थित फैक्टरी में आग लगने से पहले एक व्यक्ति की मौत होने तथा चार अन्य के घायल होने की सूचना मिली थी।

स्थानीय दमकल अधिकारी किम जिन-यंग ने बताया कि बचाव कर्मियों ने बाद में फैक्टरी से आठ और शव बरामद किए जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है।

किम ने पहले बताया था कि ज्यादातर लापता लोग विदेशी नागरिक हैं जिनमें चीनी नागरिक भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि लापता लोगों के मोबाइल फोन के सिग्नल फैक्टरी की दूसरी मंजिल से आने का पता चला है।

दक्षिण कोरियाई मीडिया ने बताया कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।

किम ने बताया कि आग लगने के समय फैक्टरी में कुल 102 लोग काम कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2024 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).