एजेंसी न्यूज

Mumbai Godown Fire: मुंबई में कबाड़ गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई के मानखुर्द इलाके में शुक्रवार तड़के कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Mumbai Godown Fire: मुंबई में कबाड़ गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
गोदाम में आग (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 12 नवंबर : मुंबई के मानखुर्द इलाके में शुक्रवार तड़के कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी ने कहा कि मानखुर्द के मंडला क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में तड़के तीन बजकर 15 मिनट पर आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 12 गाड़ियां, 10 टैंकर और 150 अग्निशमनकर्मी मौके पर भेजे गए. यह भी पढ़ें : Shocking: ‘कंगारू कोर्ट’ ने डॉक्टर के पैर छूने के लिए किया मजबूर, जुर्माना भी ठोका, अपमान से दुखी होकर शख्स ने की आत्महत्या

अधिकारी ने कहा कि पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुबह साढ़े आठ बजे आग पर काबू पाया गया. उन्होंने कहा कि आग में किसी के झुलसने की सूचना नहीं है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2021 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).