देश की खबरें | मुंबई में औद्योगिक इलाके में लगी आग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक औद्योगिक इलाके में बृहस्पतिवार को सुबह भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 18 अप्रैल महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक औद्योगिक इलाके में बृहस्पतिवार को सुबह भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि रेय रोड पर दारुखाना इलाके के देवीदयाल कंपाउंड में सुबह करीब साढ़े दस बजे आग लग गई।
अधिकारी ने कहा, "आग एक मंजिला गोदाम तक ही सीमित है।"
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की 12 गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2024 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

