एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में चार मंजिला इमारत में लगी आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में गिरगांव चौपाटी के पास स्थित एक इमारत में शनिवार रात भीषण आग लग गई। यह जानकारी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने दी।

देश की खबरें | मुंबई में चार मंजिला इमारत में लगी आग

मुंबई, दो दिसंबर मुंबई में गिरगांव चौपाटी के पास स्थित एक इमारत में शनिवार रात भीषण आग लग गई। यह जानकारी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने दी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और इस चार मंजिला इमारत में से तीन व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

अधिकारी ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इमारत में रहने वाला कोई व्यक्ति इसके अंदर फंसा हुआ है या नहीं।

अधिकारी ने बताया कि आग रंगनेकर रोड स्थित गोमती भवन की दूसरी और तीसरी मंजिल पर रात करीब साढ़े नौ बजे लगी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, छह बड़े टैंकर और अन्य वाहन मौके पर भेजे गए हैं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिकारी ने एक संदेश में कहा, ‘‘बिजली आपूर्ति काटने के बाद आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2023 12:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).